
मुंबई। टीवी प्रस्तोता और अभिनेत्री मंजू सिंह (TV presenter and actress Manju Singh) का निधन हो गया, मंजू सिंह ने 1979 की फिल्म ‘गोल माल’ में अभिनय किया था, बताया जा रहै है कि एंकर का हृदय गति रुकने के कारण निधन हुआ। मंजू एक निर्माता भी थीं और उन्होंने ‘स्वराज’, ‘एक कहानी’ और ‘शो टाइम’ जैसे शो का निर्माण किया था। वह सात साल तक चलने वाले बच्चों के शो ‘खेल खिलाड़ी’ की एंकर थीं।
मंजू सिंह के निधन के बारे में जानकारी देते हुए गीतकार, गायक और पटकथा लेखक स्वानंद किरकिरे ने मंजू सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दूरदर्शन में उनके साथ काम करने के अपने समय को याद किया।
स्वानंद ने अपनी पोस्ट में लिखा, मंजू सिंह जी नहीं रही ! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लाई थी दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने ! उन्होंने डीडी के लिए कई नायब शोज़ एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे। हृषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म गोलमाल की रत्ना हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है…अलविदा !
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved