img-fluid

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में सेना के दो जवान गिरफ्तार, विशेष टीम कर रही है पूछताछ

November 09, 2025

जम्मू. राजौरी (Rajouri) जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान (Pakistan) के लिए जासूसी (spying) करने के आरोप में सेना के दो जवानों (Two army personnel) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों जवान नौशेरा सब-डिवीजन में 3 पंजाब रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं और इनकी तैनाती नौशेरा में अग्रिम पोस्ट पर है। हालांकि, सेना या पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।


सूत्रों के अनुसार, दोनों इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइटों के जरिए पाकिस्तानी सेना व आईएसआई के संपर्क में थे। दोनों नियंत्रण रेखा पर सैन्य गतिविधियों, लोकेशन और अन्य खुफिया जानकारी दुश्मन तक पहुंचा रहे थे। सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले दिल्ली से आई विशेष टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की थी।

इनमें से एक जवान शनिवार सुबह चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे सियोट क्षेत्र में पकड़कर सेना को सौंप दिया। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के समय भी इन्होंने पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को खुफिया जानकारियां लीक की थीं।

Share:

  • विजय वर्मा की मदद के लिए आगे आई थीं आमिर खान की बेटी आयरा

    Sun Nov 9 , 2025
    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Verma) ने अपनी शानदार एक्टिंग से कई किरदारों को यादगार बना दिया है। गली बॉय में मोइन, दहाड़ में हैदर, मिर्जापुर में भोला और कालकूट में रवीशंकर चौबे, हर रोल में उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। उनकी एक्टिंग में एक गहराई है जो ऑडियंस को भीतर तक छू जाती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved