
जिनेवा । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Global pandemic corona virus) से निजात पाने के लिए विश्व के कई देशों में जारी कोरोना टिकाकरण (Corona hinges) की प्रक्रिया के बीच इस महामारी के कहर से विश्व में बीस लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक नौ करोड़ 35 लाख 80 हजार 040 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 20 लाख तीन हजार 625 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.34 करोड़ हो गयी है जबकि 3.90 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। अमेरिका के अलावा कोरोना से ब्राज़ील में 207,095, भारत में 151,918 तथा मेक्सिको में 137,916 लोगों की मौत हो चुकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved