img-fluid

महाकाल दर्शन को आ रहे खरगोन के दो लोगों को त्रिवेणी के समीप अज्ञात वाहन टक्कर मारी

April 25, 2022

  • आज सुबह दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया-बाईक क्षतिग्रस्त हुई

उज्जैन। खरगोन निवासी दो युवक बाईक से सवार होकर महाकालेश्वर के दर्शनों के लिए आज सुबह उज्जैन आ रहे थे। त्रिवेणी के समीप सुबह 8 बजे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि खरगोन निवासी अंतिम पिता औंकारलाल मोतीपुरा खरगोन और उसका दोस्त अक्षत दाँगी महाकालेश्वर दर्शन के लिए आज तड़के बाईक से खरगोन से उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। सुबह 8 बजे जब दोनों इंदौर रोड पर त्रिवेणी के समीप पहुँचे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों लोग घायल हो गए और टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची दोनों को घायल हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है।

Share:

  • कांग्रेस करेगी 1 मई को आंदोलन

    Mon Apr 25 , 2022
    ऋण अदायगी की तारीख गुजरी.. किसानों को समर्थन मूल्य पर बेचे गेहूँं का भुगतान भी नहीं नागदा। किसान हित में कांग्रेस 1 मई को आंदोलन करने जा रही है। इसकी वजह सरकार ने किसानों से खरीदे समर्थन मूल्य पर खरीदे गेहूं का भुगतान नहीं किया है और ऋण जमा करने की तारीख आगे नहीं बढ़ाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved