img-fluid

28 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे OnePlus के दो दमदार फोन, देखें किन खूबियों से होंगे लैस

April 14, 2022

नई दिल्ली । स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। वनप्लस इंडिया ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि 28 अप्रैल को OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G भारत में लॉन्च होंगे। इन दोनों फोन के साथ कंपनी ने बेहतर डिजाइन, परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग का दावा किया है।

OnePlus 10 Pro 5G के बाद अब OnePlus 10R 5G को भारत में लॉन्च किया जा रहा है जो कि कंपनी का इस साल का दूसरा फ्लैगशिप होगा। OnePlus 10R 5G के साथ 150W की SUPERVOOC चार्जिंग मिलेगी। 150w चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला फोन होगा। चार्जिंग को लेकर दावा है कि महज 17 मिनट में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। वहीं OnePlus 10R के बेस वेरियंट को 80W की SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा।


OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 33W SUPERVOOC रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इस चार्जर को लेकर दावा है कि महज 30 मिनट में बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। कंपनी ने टीजर के साथ फोन का एक स्क्रैच भी जारी किया है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के साथ OnePlus 10R 5G और OnePlus Ace भी लॉन्च किए जाएंगे।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 20,000 रुपये हो सकती है। बता दें कि इसी साल फरवरी में OnePlus Nord CE 2 5G को 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Share:

  • सपा की और बढ़ेगी चुनौती, 2024 के रण के लिए ओवरहॉलिंग की जरूरत!

    Thu Apr 14 , 2022
    लखनऊ । सपा (SP) को 2024 के रण के लिए (For the Rann of 2024) ओवरहॉलिंग (Overhauling) की जरूरत (Need) है! विधान परिषद के चुनाव (MLC Elections) के नतीजे (Results) समाजवादी पार्टी की चुनौतियों (Challenges) को और बढ़ाने वाले हैं (Are going to Increase) । पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं। अखिलेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved