
ढाका। बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बांग्लादेश पुलिस ने एक बड़ा दावा करते हुए बताया है कि दो आरोपी फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख सीमा पार कर भारत में घुस गए हैं। मामले में ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त एसएन नजरुल इस्लाम ने बताया कि दोनों आरोपी स्थानीय लोगों की मदद से भारत के मेघालय राज्य में दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी हलुआघाट सीमा के रास्ते भारत पहुंचे।
बांग्लादेशी (Bangladesh) दैनिक समाचार पत्र द डेली स्टार ने ढाका पुलिस (Dhaka Police) के हवाले से बताया कि सीमा (Border) पार करने के बाद उन्हें सबसे पहले एक व्यक्ति ने रिसीव किया, जिसका नाम पुर्ति बताया गया है। इसके बाद एक टैक्सी ड्राइवर सामी ने दोनों को मेघालय के तुरा शहर तक पहुंचाया। नजरुल इस्लाम ने कहा कि पुलिस को अनौपचारिक जानकारी मिली है कि भारत में दोनों आरोपियों की मदद करने वाले पुर्ति और टैक्सी ड्राइवर सामी को भारतीय अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है।

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved