img-fluid

कैरेबियाई सागर में अमेरिकी नौसेना के दो जहाजों की टक्कर, रिफ्यूलिंग ऑपरेशन के दौरान हादसा; दो घायल

February 13, 2026

वाशिंगटन। अमरिका नौसेना (United States Navy) के दो बड़े सैन्य जहाज कैरेबियाई क्षेत्र (Caribbean region) में समुद्र के बीच ईंधन भरने के अभियान (Refueling missions) के दौरान आपस में टकरा गए। इस हादसे में दो नौसैनिकों को मामूली चोटें आई हैं। अधिकारियों के अनुसार दोनों जहाज सुरक्षित हैं और उन्हें गंभीर क्षति नहीं पहुंची। यह घटना Caribbean Sea में उस समय हुई जब एक विध्वंसक पोत और एक आपूर्ति जहाज समुद्र में लॉजिस्टिक सपोर्ट और रिफ्यूलिंग ऑपरेशन कर रहे थे।



  • अमेरिकी दक्षिणी कमान ने दी जानकारी
    United States Southern Command के प्रवक्ता कर्नल इमैनुअल ऑर्टिज़ ने बताया कि टक्कर समुद्र में चल रहे नियमित रसद अभियान के दौरान हुई।
    घायल दोनों कर्मियों को प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

    अधिकारियों के मुताबिक:
    दोनों जहाज परिचालन जारी रखने की स्थिति में हैं।
    घटना का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
    टक्कर की औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है।
    स्थान और मिशन की जानकारी सीमित

    सैन्य अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से घटना के सटीक स्थान का खुलासा नहीं किया है। हालांकि यह क्षेत्र अमेरिकी दक्षिणी कमान के अधिकार क्षेत्र में आता है, जिसमें कैरेबियाई सागर के साथ दक्षिण अटलांटिक और दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ हिस्से शामिल हैं।

    हाल ही में तैनाती पर निकला था एक जहाज
    रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना में शामिल विध्वंसक पोत 6 फरवरी को Norfolk, Virginia स्थित अपने घरेलू बंदरगाह से निर्धारित तैनाती के लिए रवाना हुआ था, जबकि आपूर्ति जहाज पहले से कैरेबियाई क्षेत्र में अभियान चला रहा था।

    जांच के बाद सामने आएंगे कारण

    घटना पर प्रकाशित रिपोर्ट में The Wall Street Journal ने बताया कि टक्कर रिफ्यूलिंग के दौरान हुई, जो समुद्र में बेहद सटीक समन्वय वाला जटिल सैन्य अभ्यास माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे अभियानों में मामूली नेविगेशनल या तकनीकी चूक भी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

    अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारण और जवाबदेही को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

    Share:

  • Stock Market: शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट? अमेरिका से भारत तक मची तबाही

    Fri Feb 13 , 2026
    नई दिल्‍ली.अमेरिका (US) से भारतीय (India) शेयर बाजार (Stock Market) तक कोहराम मचा हुआ है. इसकी सबसे बड़ी वजह AI को लेकर चिंता अब ग्‍लोबल स्‍तर पर आ चुकी है. एआई से मार्केट में भारी गिरावट देखी जा रही है. खासकर आईटी कंपनियों के लिए तो बड़ा संकट खड़ा हो चुका है. शुक्रवार को भारतीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved