img-fluid

उज्जैन बना कश्मीर, सड़कों पर सन्नाटा

January 02, 2022

  • उत्तर से लेकर दक्षिण तक सर्दी
  • दिन रात के तापमान में 12 डिग्री का अंतर

उज्जैन। नए साल की शुरुआत शीतलहर के साथ रही। उत्तर की हवाएं आगे भी ठिठुरन जारी रखेंगी। वहीं उज्जैन में उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में लोगों को कहीं भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। अभी भी दिन और रात के तापमान में 12 डिग्री का अंतर चल रहा है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी से प्रदेश ठिठुर रहा है। उत्तर की हवाएं सीधी आने से उज्जैन का तापमान 10 डिग्री तक आ गया है। गर्म कपड़े भी लोगों को शीतलहर से बचाने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। एक ओर वेधशाला का उपकरण रात का तापमान 12 डिग्री और दिन का तापमान 24 डिग्री बता रहा है।


तापमान में पिछले दो दिनों से 12 डिग्री का अंतर चल रहा है क्योंकि कल सुबह न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज हुआ था तो अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री था। आने वाले दिनों में आसमान से बादल छंटने के बाद उत्तर की हवाएं मालवा के मौसम में ठंडक बरकरार रखेंगी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह मौसम सभी के लिए लाभदायक रहेगा। खासकर किसानों को गेहूं, चने और आलू-मटर की फसल में इस शीतलहर से लाभ होगा। हालांकि कुछ जगह हलका पाला पडऩे से थोड़ी मात्रा में फसलें खराब भी हुई हैं।

Share:

  • कल से किशोरों का वैक्सीनेशन होगा शुरु

    Sun Jan 2 , 2022
    15 से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सीधे सेंटर पर रजिस्टे्रशन के बाद ही लगेंगे टीके पहले दिन 30 हजार का टारगेट उज्जैन। कल से शहर और जिले में किशोरों का वैक्सीनेशन शुरु हो जाएगा। पहले दिन उज्जैन में 30 हजार किशोरों को कोवैक्सीन का पहला डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved