img-fluid

बिजली बिल की वसूली में उज्जैन ने पिछला रिकार्ड तोड़ा

April 13, 2024

  • टारगेट पूरा करने के लिए 5 हजार से ज्यादा कनेक्शन काटे-कई उपभोक्ताओं की चल अचल संपत्ति कुर्क
  • बिल वसूली में सबसे आगे पश्चिमी शहर संभाग-ग्रामीण झोन रहा पीछे

उज्जैन। बिजली बिलों की रिकवरी में उज्जैन ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब 324 करोड़ रुपए की वसूली हुई है जो साल 2022-23 से करीब 20 करोड़ रुपए ज्यादा है।


उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में उज्जैन में बिजली कंपनी के पश्चिम शहर संभाग, पूर्व शहर संभाग और ओ एंड डम (ग्रामीण) विभाग को करीब 394 करोड़ का टारगेट मिला था जिसमें से करीब 324 करोड़ की राशि जमा हो चुकी है। इसके लिए बिजली कंपनी ने बिल की राशि जमा नहीं करने वाले 5 हजार लोगों के बिजली कनेक्शन काटे और 100 से ज्यादा लोगों की प्रॉपर्टी भी कुर्क की है। इसके साथ ही लोगों को पार्ट पेमेंट की सुविधा दी। जोन कार्यालयों और बिजली वितरण केंद्रों पर कैंप आयोजित किए गए, जहाँ लोगों को कंपनी की योजनाओं का लाभ दिया गया, साथ ही लोक अदालत के माध्यम से भी बिजली बिलों के प्रकरणों का निराकरण हुआ। नतीजतन वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में साल 2023-24 करीब 20 करोड़ से ज्यादा की बिलों की राशि जमा हुई। अब जिले के बाकी के बकायादारों पर फोकस है। बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री सतीश कुमरावत ने बताया साल 2023 में पश्चिम शहर संभाग में बिजली बिलों की करीब 116 करोड़ की राशि जमा हुई है जो साल 2022 की तुलना में 10 करोड़ ज्यादा है। साल 2022 में करीब 105 करोड़ की रिकवरी हुई थी। इस बार कंपनी की टीमों ने पहले बकायादारों को नोटिस दिए। उसके बाद सीधे संपर्क भी किया। इसके बाद भी राशि जमा नहीं करने पर करीब 5 हजार ऐसे बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे, जो बड़े बकायादार थे और लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं कर रहे थे। इनमें से 100 लोगों की प्रॉपर्टी भी कुर्क की गई है। वहीं पूर्व शहर संभाग के कार्यपालन यंत्री जयंतसिंह ठाकुर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में हमें करीब 149 करोड़ की वसूली का टारगेट मिला था, जिसमें से 139 करोड़ के बिजली बिल की राशि जमा हो चुकी हैं। वहीं ओ एंड डम के कार्यपालन यंत्री अमरेश सेठ ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में 116 करोड़ में से 69 करोड़ की वसूली की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अब बाकी की बकाया राशि के लिए कंपनी ने रिकवरी टीमों को लगाया है। कम्पनी से मिली जानकारी के मुताबिक बिजली बिल वसूली को लेकर पश्चिमी शहर संभाग की स्थिति सबसे अच्छी बनी हुई हैं, वहीं ओ एंड डम ग्रामीण विभाग सबसे पीछे चल रहा हैं।

Share:

  • भाव अच्छे लेकिन मंडी में गेहूँ की आवक कम हो रही है

    Sat Apr 13 , 2024
    कल मंडी में मात्र 18134 बोरी गेहूँ ही बिकने आया जबकि भाव 2350 से 3240 तक था उज्जैन। इस बार गेहूँ का सीजन जल्दी चालू हुआ और अब अप्रैल माह में ही गेहूँ की आवक एकाएक कम होने लगी हैं, जबकि इस बार गेहूँ की फसल बंपर हुई है, उस हिसाब से आवक नहीं हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved