
उज्जैन। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में आज 875 लोगो की सैम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 9 उज्जैन, नागदा में 1, उन्हेल में 1, घट्यिा में 2, महिदपुर में 1 मरीज मिला है। जिले में 166 मरीज उपचाररत् है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1283 तक पहुंच गया। वहीं अब तक कोरोना से 75 लोगो की मौत हो चुकी है। आज 8 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंचे हैं। अब तक 1042 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। आज तक कुल 51438 सैंपल लिए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved