
उज्जैन। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायतों के मामले निपटाने के मामले में उज्जैन नगर निगम फिसड्डी है। 16वें स्थान पर प्रदेश में सबसे पीछे का स्थान नगर निगम उज्जैन को मिला है। आम नागरिकों की समस्याओं को समयावधि में निपटाने के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा शुरू की, जिस पर शिकायतों की श्रेणी की जाती है और शिकायतों का निराकरण किया था। शुरुआत में हेल्पलाइन अच्छी चली लेकिन अब हाल यह है कि हेल्पलाइन पर भी समस्याएं नहीं निपट रही है, इसमें भी अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में 2 महीने पहले मध्यप्रदेश में उज्जैन नगर निगम का समस्या निराकरण करने में दूसरा नंबर रहता था लेकिन अब नगर निगम उज्जैन सबसे फिसड्डी 16 नंबर पर आ गई है। पहले नंबर पर प्रदेश की छिंदवाड़ा नगर निगम है, वहीं अन्य नगर निगम दूसरे, तीसरे नंबर पर है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के अधिकारी अपर आयुक्त आर एस मंडलोई हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समस्या नहीं निपटाने पर कई इंजीनियर और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए लेकिन फिर भी नगर निगम का नंबर सबसे पीछे ही है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved