img-fluid

ग्रीन झोन के नजदीक पहुँच रहा उज्जैन..25 मरीज ही रह गए कोरोना के

March 08, 2022

उज्जैन। कोरोना की तीसरी लहर का ग्राफ तेजी से नीचे जा रहा है। इसी के चलते पिछले एक हफ्ते से मामले और कम आने लगे हैं। आज भी केवल 3 पॉजीटिव केस आए हैं। इसके बावजूद पूरे जिले में उपचाररत मरीजों की संख्या 25 ही रह गई है। उल्लेखनीय है कि 4 दिन पहले कोरोना के मामले पूरे उज्जैन जिले में घटकर 50 से नीचे आ गए थे। इसी के चलते जिला रेड झोन से बाहर हो गया था और ओरेंज झोन में प्रवेश कर गया था। इसके बाद मरीजों की संख्या में और कमी आई। आज 1104 सेम्प्लों की जाँच रिपोर्ट जारी हुई जिसमें 3 नए मामले ही मिले।


इनमें एक उज्जैन शहर का है, जबकि एक घटिया तहसील तथा एक उज्जैन ग्रामीण क्षेत्र का है। इसके विपरित पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की छुट्टी भी हुई है। इसी के चलते आज पूरे जिले में कोरोना के उपचाररत मरीजों की संख्या 25 पर आ गई है। यह सभी होम आईसोलेशन में उपचार करा रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अगले 3-4 दिन में मामले इसी तरह कम आते रहे तो जिला जल्द ही ओरेंज झोन से बाहर निकलकर 10 से कम मामले होते ही ग्रीन झोन में प्रवेश कर जाएगा।

Share:

  • गैस पाइप लाइन डालने का काम कर चुके दो पूर्व ठेकेदारों ने ही की थी 48 लाख की लूट

    Tue Mar 8 , 2022
    नागदा। लगभग 12 दिन पहले शहर के पॉश एरिया हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। उनके चार अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। सभी उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि 24 फरवरी को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved