
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा के नेतृत्व में एसआईटी गुरुवार रात को ही उज्जैन पहुंच गई। एसआईटी ने आज सुबह से ही उज्जैन में जांच शुरू कर दी है। जांच टीम में एडीजी संजय कुमार झा और रतलाम डीआईजी सुशांत कुमार सक्सेना भी शामिल हैं। 19 अक्टूबर पर जांच रिपोर्ट तलब करना है। खबर है कि आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। जहरीली शराब बेचने के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी यूनिस को इंदौर से आगरा भागते समय पकड़ चुकी है। अभी तक 30 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved