
वॉशिंगटन । यूक्रेन (Ukraine) अमेरिकी राष्ट्रपति (us President) के लिए कुछ वैसा ही साबित हो रहा है, जैसे जो बाइडेन (Joe Biden) के लिए अफगानिस्तान (Afghanistan) हुआ था। हालांकि यूक्रेन में अमेरिकी सेना लड़ाई के मैदान में नहीं उतरी है। इसके बावजूद शांति स्थापित करने की कोशिशों दिन प्रति दिन बढ़ती नाकामी, ट्रंप को बाइडेन के रास्ते पर ला रही है। बता दें कि जो बाइडेन ने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान अफगानिस्तान में तालिबान को हराने की पूरी कोशिश की। लेकिन उन्हें नाकामी ही हाथ लगी। आखिर में अमेरिकी सेना को बोरिया-बिस्तरा समेटकर अफगानिस्तान छोड़ना पड़ा।
ट्रंप के लिए मुश्किल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन में शांति के लिए कई बार ऐलान कर चुके हैं। लेकिन उनके बार-बार ऐलान के बावजूद जमीनी स्तर पर कुछ हो नहीं रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार हमलावर हैं। पुतिन के बढ़ते हमलों ने ट्रंप को पशोपेश में डाल दिया है। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह अपने प्रयासों में और तेजी लाएं या फिर पीछे हट जाएं। असल में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जितना लंबा खिंचता जाएगा, डोनाल्ड ट्रंप के माथे पर नाकामी का दाग उतना ही गहरा होता जाएगा। साथ ही ट्रंप के मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के नारे की विश्वसनीयता भी खतरे में पड़ने का डर है।
अफगानिस्तान में क्या हुआ था
अगर अफगानिस्तान की बात करें तो वहां पर अमेरिका के लिए हालात ज्यादा मुश्किल थे। अमेरिका अफगानिस्तान से तालिबान को निकालने गया था। एक समय था जब 100,000 अमेरिकी सैनिक वहां पर मौजूद थे। 20 साल तक चले युद्ध में 2500 अमेरिकी सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। आखिर में अमेरिकी सैनिकों को नाकाम होकर ही वापस लौटना पड़ा। इसके बाद तालिबान का शासन वहां पर स्थापित हुआ था। डोनाल्ड ट्रंप भी इसको लेकर जो बाइडेन पर तंज कसते रहे हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि यह बाइडेन का युद्ध था, मेरा नहीं।
टैरिफ लगाने की दे चुके हैं धमकी
हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर टैरिफ लगाने की धमकी दे चुके हैं। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि यदि यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए 50 दिन के भीतर कोई समझौता नहीं होता है तो वह रूस पर कड़े शुल्क लगाएंगे। राष्ट्रपति ने नाटो महासचिव मार्क रूट के साथ ओवल ऑफिस में बैठक के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने यह नहीं बताया कि शुल्क कैसे लागू किए जाएंगे। ट्रंप ने कहा कि मैं व्यापार का इस्तेमाल कई चीज़ों के लिए करता हूं। लेकिन युद्धों के समाधान के लिए यह बहुत अच्छा कदम है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved