img-fluid

Ukraine: रूसी बंदरगाह पर यूक्रेन ने किया ड्रोन हमला, युद्धपोत क्षतिग्रस्त

August 05, 2023

कीव (Kiev)। यूक्रेन (Ukraine) ने रूसी बंदरगाह (Russian port) पर ड्रोन हमला (drone attack) कर दिया। हमले में रूस का एक युद्धपोत क्षतिग्रस्त (warship damaged) कर दिया। विदेशी मीडिया के अनुसार, यूक्रेन ने हमले की पुष्टि की है। हमले के कारण समुद्री यातायात कुछ घंटों के लिए प्रभावित हुआ। रूस-यूक्रेन संघर्ष (Russia-Ukraine War) के 18 महीनों में पहली बार वाणिज्यिक रूसी बंदरगाह (Russian commercial port) को निशाना बनाया गया है।

कितना खास है रूसी बंदरगाह
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस का काला सागर बंदरगाह एक नौसैनिक अड्डा है। यहां एक जहाज निर्माण यार्ड और एक तेल टर्मिनल भी है। बंदरगाह निर्यात के लिए महत्वपूर्ण है। यह यूक्रेन के क्रीमिया से लगभग 110 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यूक्रेन के सुरक्षा सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि देश की नौसना और सुरक्षा सेवा ने मिलकर हमले को अंजाम दिया। इससे रूस की नौसेना के लैंडिंग जहाज ओलेनेगॉर्स्की गोर्न्याक को नुकसान पहुंचा है। हमले के कारण रूसी युद्धपोत अब किसी लड़ाकू अभियान में शामिल नहीं हो सकता।


जेलेंस्की ने जताया आभार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने कहा कि उन्हें देश की सुरक्षा सेवा, एसबीयू से एक रिपोर्ट मिली है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि रिपोर्ट में आखिर था क्या। उन्होंने कहा कि मैं केवल इतना कहूंगा कि हम सभी यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के आभारी हैं। बता दें बुधवार को रूसी ड्रोनों ने यूक्रेन के ओडेसा में अनाज सुविधाओं को काफी नुकसान पहुंचाया था, जिससे भारी आग लग गई थी। बुधवार को रूसी सेना ने कहा था कि कीव की सेना ने सेवस्तोपोल शहर के दक्षिण-पश्चिम में दो समुद्री गश्ती जहाज को निशाना बनाने की कोशिश थी। यूक्रेनी सैन्य विश्लेषक रोमन स्वितन ने कहा कि रूसी युद्धपोत पर हमला करने के बाद से कीव ने अपनी ताकत का परिचय दे दिया है। कीव ने दिखा दिया है कि वह काला सागर बेड़े के किसी भी जहाज को पल में नष्ट कर सकता है, चाहे वह कितना भी दूर हो, इससे फर्क नहीं पड़ता।

दावे को रूस ने किया खारिज
वहीं, यूक्रेनी दावे को रूसी रक्षा मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। उसने कहा कि उन्होंने दोनों हमलों को विफल कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा कि नौसेना ने यूक्रेन के दो समुद्री ड्रोनों को मार गिराया है। रूसी मीडिया में एक फुटेज प्रकाशित हुई है। वीडियो में एक जहाज को समुद्र में गोलीबारी करते हुए और एक जलती हुई वस्तु में विस्फोट होते हुए दिख रहा है।

कीव के लिए चुनौती भरा कदम
जानकारों के अनुसार, काला सागर में रूस की नौसैनिक शक्ति को चुनौती देना यूक्रेन के लिए चुनौती भरा होगा। काला सागर में रूस के 50 युद्धपोत और सात पनडुब्बियों के अलावा बड़ी संख्या में सहायक जहाज हैं। रूसी बेड़े के सामने यूक्रेनी बेड़ा कहीं टिक नहीं सकता है।

Share:

  • अब एक नवंबर से लागू होगा लैपटॉप के आयात पर लगा प्रतिबंध, उद्योग की मांग पर सरकार ने दी राहत

    Sat Aug 5 , 2023
    नई दिल्ली। लैपटॉप और टैबलेट आयात पर प्रतिबंध का सरकार का फैसला अब 1 नवंबर से लागू होगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार रात जारी अधिसूचना में प्रतिबंध लागू करने की समय सीमा बढ़ा दी। इस अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि पहले से आयात किया गया सारा माल 31 अक्तूबर तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved