
यूक्रेन। आठ महीने बाद यूक्रेन के खेरसान शहर की आजादी का जश्न मना रहे लोग रूसी सैनिकों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों का शिकार हो गए। इन बारूदी सुरंगों से टकराकर हुए कारों के विस्फोट में कई लोग घायल हो गए। खेरसान के मेयर ने लोगों को सचेत किया कि दुश्मन ने लगभग हर जगह लैंड माइंस बिछाई हुई है।
रूसी सैनिकों के 400 क्राइमवार
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूसियों ने इस शहर में लोगों पर जबर्दस्त अत्याचार करते हुए 400 से ज्यादा क्राइमवार किए। यहां पुलिस को कई नागरिकों के शव मिल रहे हैं। जेलेंस्की ने बताया कि रूसी सैनिकों के आतंक से 226 बस्तियों के 1 लाख लोग प्रभावित हुए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved