
इंदौर। नगर निगम की टीम ने कल सर्वसम्पन्न नगर में अवैध रूप से बनाए जा रहे मकान को ढहाने की कार्रवाई की। इस दौरान कई लोगों ने निगम अधिकारियों से मोहलत की मांग की, लेकिन टीम ने कार्रवाई करते हुए पूरा निर्माण ढहा दिया। शहर में कई स्थानों पर अवैध रूप से बनाए जा रहे मकान और अवैध कालोनियों के खिलाफ निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। गत दिनों भंवरकुआं क्षेत्र में भी अवैध रूप से बनाए जा रहे मकान के हिस्से को रिमूवल टीम ने ढहा दिया था।
नगर निगम उपायुक्त लता अग्रवाल और सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे के मुताबिक कल सर्वसम्पन्न नगर में गावड़े परिवार द्वारा बनाए जा रहे मकान के हिस्से को तोडऩे के लिए निगम का अमला मौके पर पहुंचा। इस दौरान हंगामा न हो, इसलिए मौके पर पुलिस बल भी बुलवाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक संबंधितों के पास किसी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं थी और उसी के चलते वहां बनाया जा रहा पूरा हिस्सा कुछ ही मिनटों में पूरी तरह ढहा दिया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved