img-fluid

पश्चिम बंगाल में भाजपा किन नेताओं के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव? अमित शाह ने दिए तालमेल बिठाने के निर्देश

December 31, 2025

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पश्चिम बंगाल (West Bengal) के तीन-दिवसीय दौरे पर सोमवार शाम को कोलकाता (Kolkata) पहुंचे हैं। उन्होंने इस दौरान राज्य में भाजपा नेताओं (BJP Leaders) और सांसदों आदि के साथ मुलाकात की है। अमित शाह के इस दौरे से साफ हो गया है कि भाजपा अब पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) 2026 के लिए एक्टिव हो गई है। सूत्रों के हवाले से अब ये भी जानकारी सामने आ चुकी है कि भाजपा इस बार बंगाल में चुनाव किन नेताओं की लीडरशिप में लड़ेगी।


गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा के विधायकों और सांसदों के साथ मीटिंग की। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने इस मीटिंग में 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने वाले 12 सांसदों के अनुभव सुने। उन्होंने इस बात की रिपोर्ट ली कि बंगाल में उन्हें किस तरह के फायदे मिले और उन्हें किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने उन लोकसभा सीटों पर हुई दिक्कतों की भी रिपोर्ट ली, जो BJP ने हारी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी कैसे आगे बढ़ेगी, इसकी रूपरेखा तय की है। सूत्रों के मुताबिक, 2026 के विधानसभा चुनाव में बंगाल BJP, प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में मैदान में होगी। सूत्रों ने यह भी बताया कि उन्होंने जीत पक्की करने के लिए आपस में तालमेल बिठाने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही, सूत्रों से और खबर अमित शाह ने सड़कों पर उतरकर लोगों के साथ रहने के निर्देश दिए। लोगों को SIR के बारे में ठीक से समझाया जाए। मतुआ समुदाय के लोगों के साथ खड़े रहने के निर्देश दिए गए हैं। खबर है कि उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि उनके इलाके में हर दिन पांच मार्च और स्ट्रीट कॉर्नर भाषण आयोजित किए जाएं।

Share:

  • पूर्व NIA चीफ सदानंद दाते को बनाया गया महाराष्ट्र का DGP

    Wed Dec 31 , 2025
    मुंबई। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पूर्व NIA चीफ सदानंद दाते (Sadanand Date) बने महाराष्ट्र का DGP नियुक्त किया है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है। सदानंद दाते ने महाराष्ट्र की DGP रश्मि शुक्ला का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल 31 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved