
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों (United Nations agencies) ने चेताया है कि इस साल के अंत तक अफगानिस्तान (Afghanistan) में पांच साल से कम उम्र के 32 लाख बच्चे तीव्र कुपोषण (malnutrition) का शिकार हो सकते हैं। इन्हें यदि तत्काल उपचार नहीं मिला तो कम से कम दस लाख बच्चों के मरने का खतरा है। देश में यूनीसेफ (UNICEF) के प्रतिनिधि हर्वे न्यूडोविक डी लिस और विश्व खाद्य कार्यक्रम की प्रतिनिधि व निदेशक मेरी एलेन मैकग्रॉर्टी ने यह चेतावनी जारी की है।
संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के दोनों निकायों के उच्च अधिकारियों ने हेरात शहर की यात्रा के बाद कहा कि अफगानिस्तान(Afghanistan) में हालात बेहद खराब हैं। गंभीर खाद्य असुरक्षा देश में 14 लाख लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित कर रही है। इन लोगों को आर्थिक संकट के साथ भोजन, पानी और बुनियादी स्वास्थ्य व पोषण सेवाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved