img-fluid

Uttarakhand में दो महीने में लागू कर दी जाएगी समान नागरिक संहिताः सीएम धामी

August 31, 2022

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू होने की तारीख नजदीक आती दिख रही है। अब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने कहा है कि उत्तराखंड में दो महीने के भीतर समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी। जल्द ही इसके लिए कमेटी लोगों से बात कर जनता से सुझाव लेगी।

मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लागू करना हमारा संकल्प है। यह केवल हमारा चुनावी मुद्दा नहीं था हमारा जनता के सामने संकल्प था। हमने जो संकल्प लिया था, उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।


जल्द सार्वजनिक होगा प्रारूप
मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉमन सिविल कोड को लेकर गठित कमेटी अपना काम कर रही है। कमेटी की लगातार बैठकें हो रही हैं। ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार जल्द ही इसका प्रारूप सार्वजनिक करेगी।

चुनाव के दौरान किया था वादा
धामी ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि भाजपा सरकार आने पर वो उत्तराखंड में कामन सिविल कोड लागू करेंगे। 23 मार्च को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

उत्तराखंड पहला राज्य होगा स्वतंत्रता के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य हो जाएगा। हालांकि, गोवा में भी यह कानून लागू है। वहां स्वतंत्रता से पहले यह कानून बना था। लंबे समय से इस मामले पर विभिन्न राज्यों में सियासत भी गरमाई हुई है।

Share:

  • ईरान: 13 साल बाद मिली बेटी के हाथों दिलवाई मां को फांसी, जानें क्‍या है पूरा मामला

    Wed Aug 31 , 2022
    नई दिल्‍ली। ईरान (Iran ) एक ऐसा मुस्लिम देश जहां कट्टरपंथी चरम पर है. यहां के कड़े कानून समय-समय पर दुनियाभर की मीडिया की सुर्खियां बनते रहते हैं. हाल ही में यहां एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसकी बात पूरी दुनिया में हो रही है और कई लोग इसे अमानवीय (inhumane) बता रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved