img-fluid

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे पर दुख जताया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने

October 18, 2026


नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah ) ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे पर (Over road accident took place near tSheetla Mata Temple in Gwalior Madhya Pradesh) दुख जताया (Has expressed Grief) । इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।


  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उन्होंने संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही, घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ग्वालियर के चीनोर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की असमय मौत का समाचार हृदय को द्रवित करने वाला है। उन्होंने मातारानी से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

    आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले 14 लोगों में से पुलिस ने 11 की पहचान कर ली है, जबकि तीन मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मृतकों में महलगांव निवासी सतेंद्र सिंह गुर्जर उर्फ जगदीश सिंह, राजीव नगर निवासी सरला तोमर, खुरेरी के बड़ागांव निवासी गौरव परिहार, श्योपुर के सहसराम निवासी महेश शर्मा, शिवपुरी जिले के महागावरा निवासी विमलेश और भितरवार के मावटा निवासी देवेश बघेल शामिल हैं। इसके अलावा, ठाठीपुर निवासी प्रिंस उर्फ छोटू जाटव, श्योपुर के सहसराम निवासी शौर्य शर्मा, शिवनगर गदाईपुरा निवासी हेमंत राठौर, महेशपुरा निवासी दिव्यांश कुशवाह और गदाईपुरा निवासी पवन राठौर की भी इस हादसे में मौत हुई है। जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक सुधीर सक्सेना ने बताया कि उनके अस्पताल में 13 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। करीब 10 मरीज प्रारंभिक उपचार के बाद घर जा चुके हैं, जबकि कई घायलों का इलाज जारी है। इनमें कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार भी पहुंचे और शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। विधायक सिकरवार ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है और प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये और घायलों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। दूसरी ओर, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला भी ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और घटना पर दुख जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • ग्वालियर हादसे पर सरकार और प्रशासन की जवाबदेही 'तय हो - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    Sun Oct 18 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (​​Congress President Mallikarjun Khadge) ने कहा कि ग्वालियर हादसे पर (Regarding Gwalior Incident) सरकार और प्रशासन की जवाबदेही ‘तय हो (Accountability of the Government and Administration must be Fixed) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved