
जयपुर । केन्द्रीय गृह अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने राजस्थान में 9 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के (Worth over Rs. 9300 crore in Rajasthan) विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया (Inaugurated and laid the Foundation Stone for Development Works) । शाह नवीन आपराधिक कानूनों पर आयोजित राज्य स्तरीय 6 दिवसीय प्रदर्शनी ‘नव विधान-न्याय की नई पहचान’ के उद्घाटन के लिए सोमवार को जयपुर आए थे।
केन्द्रीय गृहमंत्री ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से 4 लाख करोड़ रुपये के एमओयू की ग्राउण्ड ब्रेकिंग की। उन्होंने विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए 260 करोड़ रुपये एवं दुग्ध उत्पादकों को दूध सब्सिडी के 364 करोड़ रुपये की राशि का हस्तान्तरण किया। उन्होंने 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने प्रदेश के दूरदर्शी विकास की संकल्पना को समर्पित ‘विकसित राजस्थान-2047 कार्ययोजना’ का विमोचन भी किया।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आम जनता, पुलिस अधिकारियों, विधि छात्रों और न्यायिक प्रणाली से जुड़े लोगों को इन कानूनों की बारीकियों और उनके व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराना है। पिछले तीन महीने में शाह का राजस्थान में यह तीसरा दौरा है। एक जुलाई 2024 से लागू हुए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में जेईसीसी में यह प्रदर्शनी लगी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved