
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) आज से 9 फरवरी तक (From today till February 9)जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे (Will be on visit to Jammu-Kashmir and Chhattisgadh) । अपनी पांच दिवसीय यात्रा में वे 5 फरवरी से 7 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में रहेंगे। जम्मू यात्रा के समापन के दिन ही वे छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे 9 फरवरी तक अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
अमित शाह जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। वे स्थानीय राजनीतिक नेताओं से बातचीत करेंगे और केंद्र शासित प्रदेश में विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे व उनका शुभारंभ करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री शाह शाम करीब 5 बजे पहुंचेंगे और एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में गृह मंत्रालय (एमएचए) के वरिष्ठ अधिकारी, खुफिया एजेंसियां, जम्मू-कश्मीर के नागरिक और पुलिस-प्रशासन व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।
अधिकारियों के अनुसार, जम्मू पहुंचने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री सीधे लोक भवन जाएंगे, जहां वे अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मिलेंगे। शुक्रवार को वे सुबह कठुआ जिले के हीरानगर में इंटरनेशनल बॉर्डर का दौरा कर सकते हैं और बॉर्डर पर मौजूदा हालात के बारे में बीएसएफ अधिकारियों से फीडबैक लेंगे। बाद में वे सुरक्षा की हाई-लेवल समीक्षा करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि 7 फरवरी की सुबह गृह मंत्री अमित शाह जम्मू से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे, जहां वह जम्मू-कश्मीर के लिए कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे। यह एक महीने से भी कम समय में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की दूसरी हाई-लेवल समीक्षा बैठक होगी। पिछली बार 8 जनवरी को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर पर एक हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी।
जम्मू से 7 फरवरी को गृह मंत्री सीधे छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान अमित शाह बस्तर इलाके से जुड़े आदिवासियों के साथ संवाद भी करेंगे। इसके साथ ही वे नक्सल पुनर्वास स्कीम की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह 9 फरवरी को वापस दिल्ली लौटेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved