
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री (रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग) रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। यह निर्णय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत लिया गया।
बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनके इस्तीफे की चर्चा पहले से चल रही थी। राजनीतिक गलियारों में यह भी अटकलें हैं कि वे आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं, हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved