img-fluid

केन्‍द्रीय मंत्री ने घर दिलाने के लिए मदद मांग रहे बुजुर्ग को किया इनकार, बतायी क्‍या है वजह ?

September 16, 2025

नई दिल्‍ली । अपने क्षेत्र में एक बुजुर्ग (Elderly) का आवेदन स्वीकार न करने को लेकर लोगों की आलोचनाओं का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी (Union Minister Suresh Gopi) ने सोमवार को सफाई दी कि उन्होंने कभी ऐसे वादे नहीं किए जो पूरे नहीं किए जा सकते। त्रिशूर में 12 सितंबर को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान वेलायुधन नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सुरेश गोपी से एक घर (house) दिलाने में मदद के लिए आवेदन दिया था।

हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने सार्वजनिक रूप से आवेदन स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद गोपी की काफी आलोचना हुई। अपने ‘फेसबुक पेज’ पर सुरेश गोपी ने कहा कि कुछ लोग इस घटना का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए करने की कोशिश कर रहे हैं।

उनके अनुसार, एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वह हमेशा इस बारे में स्पष्ट रहे हैं कि वह क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसे वादे नहीं करता जो पूरे न हो सकें। लोगों को झूठी उम्मीदें देना मेरा काम करने का तरीका नहीं है। आवास निर्माण राज्य का विषय है और इस पर राज्य सरकार को विचार करना है।’


  • गोपी ने कहा कि उनका प्रयास हमेशा व्यवस्था के भीतर रहकर लोगों को वास्तविक लाभ पहुंचाने पर केंद्रित रहता है। उन्होंने कहा, ‘साथ ही, मुझे यह देखकर खुशी हुई कि इस घटना के बाद, एक अन्य पार्टी परिवार को एक सुरक्षित घर देने के लिए आगे आई। भले ही इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद रहा हो, लेकिन मायने यह रखता है कि परिवार को आखिरकार एक घर मिल गया।’

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले दो साल से वह उस परिवार की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर मेरी भूमिका ने किसी को आगे आकर उन्हें घर दिलाने के लिए प्रेरित किया है, तो मैं इसे एक सकारात्मक परिणाम मानता हूं।’ उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानियों में राजनीति की कोई जगह नहीं होती। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘असलियत में समाधान मायने रखता है।’

    Share:

  • सुधरते रिश्तों के बीच नया अड़ंगा... अमेरिकी भुट्टे खरीदने के लिए भारत पर दबाव

    Tue Sep 16 , 2025
    वॉशिंगटन। ऐसी उम्मीद बंध रही है कि भारत और अमेरिका (India and America) के बीच व्यापारिक रिश्ते (Business relationships) फिर से सामान्य हो जाएंगे। दोनों देशों के बीच इस संबंध में बातचीत शुरू भी होने वाली है। लेकिन इस बीच अमेरिका (America) ने एक नया अड़ंगा लगा दिया है। रूसी तेल के दांव के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved