
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा (Assembly) के बजट सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा हुआ. हरदा फैक्ट्री विस्फोट (harda factory explosion) हादसे को लेकर कांग्रेसी विधायकों (Congress MLA) ने प्रदर्शन किया. इस दौरान हरदा विधायक आरके दोगने (K Dogane) बम की माला (bomb garland) पहनकर विधानसभा पहुंचे. उन्होंने विधानसभा में गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया. उन्होंने कहा कि चार लाख मुआवजे और कलेक्टर एसपी को हटाने से कुछ नहीं होगा. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं के संरक्षण में ये फैक्ट्री चल रही थी.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved