img-fluid

संयुक्त मोर्चा ने आज से शुरु की देशव्यापी हड़ताल

November 15, 2022

जबलपुर। प्रदेश में अपने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर आशा आशा आशा सहयोगी कार्यकर्ता लंबे समय से प्रदर्शन कर रही हैं। वही एनएचएम द्वारा इनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जाती रही है, जिससे गुस्सा, आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के द्वारा 14 से 19 नवंबर तक प्रदेश व्यापी हड़ताल शुरू कर दी गई है। जबलपुर के टाउन हॉल में आशा उषा आशा सहयोगी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुई और उन्होंने एन एच आर एम द्वारा की जा रही तानाशाही के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आशा उषा आशा सहयोगी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वीर प्रदेश की आशा उषा आशा पर्यवेक्षक अन्य राज्यों की तरह मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु को रोकने के अलावा महामारी एवं उसके संक्रमण को रोकने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित सभी अभियानों को जमीनी स्तर पर लागू करने का काम कर रही है।


अन्य राज्य सरकारें अपनी ओर से अतिरिक्त मानदेय देकर आशाओं को जीने लायक वेतन उपलब्ध करा रही हैं, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार आशाओं को अपनी ओर से कुछ भी नहीं दे रही है। मिशन संचालक द्वारा 24 जून को आशाओं को 10000 एवं पर्यवेक्षक को 15000 निश्चित राशि देने का निर्णय देकर उसे शासन के पास भेजा गया था। लेकिन 17 महीने बीतने के बाद भी सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। सरकार के इस तानाशाही भरे रवैए के चलते आशा आशा आशा सहयोगी कार्यकर्ताओं में भारी रोष था जिसको लेकर अब इनके द्वारा 14 से 19 नवंबर तक प्रदेश व्यापी हड़ताल की जा रही है।

Share:

  • राष्ट्रपति के आदिवासी दिवस कार्यक्रम में जा रही बस पलटी

    Tue Nov 15 , 2022
    घटना में एक की मौके पर मौत, 30 यात्री हुए गंभीर रूप से घायल जबलपुर। जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत नवीन खुडावल से शहडोल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू के आदिवासी दिवस कार्यक्रम में लोगों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 30 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved