
आगर मालवा। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला आगर मालवा ने प्रांतीय आह्वान पर द्वितीय चरण के आंदोलन के तहत शुक्रवार को अपनी 6 सूत्रीय न्यायोचित मांगों का मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम का ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर एन.के. शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता, वेतन वृद्धि का एरिया, गृह भाड़ा भत्ता बढ़ाने, पदोन्नति देने एनपीएस बंद कर पुरानी पेंशन बहाल करने आदि मांगों का हवाला देते हुए मांगें पुरी करने की मांग की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved