img-fluid

UP: बरेली में उपद्रवियों पर ऐक्शन शुरू… CM योगी बोले- ऐसी कार्रवाई होगी कि उपद्रवी सोचेंगे

September 27, 2025

लखनऊ। यूपी (UP) के बरेली (Bareilly) में आईएमसी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा (IMC IMC chief Maulana Tauqeer Raza) के ऐलान के बाद पैदल मार्च निकालने इस्लामिया ग्राउंड जा रही भीड़ को पुलिस ने रोका तो बवाल हो गया। भीड़ कुछ स्थानों पर उग्र हो गई और पथराव करने लगी। आरोप है कि भीड़ की ओर से फायरिंग भी की गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे भगदड़ मच गई। इसमें दस पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोग घायल भी हुए हैं। तीन बाइक और एक दुकान में तोड़फोड़ हुई है।


सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने हाल के दिनों में कानपुर नगर, वाराणसी, मुरादाबाद, बदायूं, महराजगंज, उन्नाव, संभल, आगरा और बरेली में आपत्तिजनक जुलूस और भड़काऊ नारेबाजी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। किसी उपद्रवी को बख्शेंगे नहीं। इस बीच पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने वीडियो और तस्वीरों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान और कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसके साथ ही आयोजकों और मास्टरमाइंड की पहचान कर संपत्ति की जांच की भी तैयारी है। कोई भी उपद्रवी बचने न पाए इसके लिए पुलिस वीडियो खंगाल रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग भी की जा रही है।

बरेली में हुआ क्या है?
आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा ने अपने समर्थकों से शुक्रवार को नमाज के बाद इस्लामिया ग्राउंड में एकत्र होने और फिर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन देने का ऐलान किया था। हालांकि गुरुवार देर रात आईएमसी पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। वहीं, शुक्रवार सुबह तौकीर ने फिर एक वीडियो जारी कर समर्थकों से पैदल मार्च में शामिल होने की अपील की।

शुक्रवार को शहर की तमाम मस्जिदों में जुमे की नमाज निर्धारित समय के बाद हुई। लोग हाथों में आई लव मुहम्मद के बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर निकलने लगे। अपराह्न तीन बजे भीड़ खलील तिराहे से इस्लामिया मैदान की ओर जाने की कोशिश करने लगी। पुलिस के रोकने पर भीड़ ने पथराव कर दिया। एसपी सिटी ने लाठीचार्ज करा भीड़ को खदेड़ दिया। वहीं, महादेव सेतु और श्यामगंज चौराहे के पास भी भीड़ ने हंगामा किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें भगा दिया।

वहीं, सैकड़ों लोगों की भीड़ ने नमाज के बाद गलियों से निकलकर खलील तिराहे के बाद नावल्टी चौराहे से इस्लामिया मैदान की ओर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ दिया। कुतुबखाना की ओर से आई भीड़ ने महादेव सेतु पर मौजूद पुलिसकर्मियों और नीचे खड़े एसपी सिटी पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने यहां आंसू गैस के चार गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा।

नौ मुकदमे दर्ज करने की तैयारी
छह जगह बवाल कोतवाली क्षेत्र में हुआ, जिसके मुकदमे लिखे जा रहे हैं। दो मुकदमे बारादरी और एक कैंट में दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने करीब 50 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया वरज़ा अकादमी ने दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर आई लव मोहम्मद संदेश वाले पोस्टर जैसी भक्ति की अभिव्यक्ति के संबंध में दर्ज कई केस और गिरफ्तारियों को चुनौती दी है।

तीन घंटे में संभाले हालात
बरेली में हुए बवाल से शहर को बचाने के लिए पुलिस ने प्रयास किए। 21 सितंबर को तौकीर रजा के प्रदर्शन की घोषणा के साथ पुलिस ने रणनीति पर काम शुरू कर दिया था। जमावड़ा रोकने के लिए धर्मगुरु, प्रधान, पार्षद से बात की गई। स्पष्ट किया गया कि शासन, प्रशासन से आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है। फिर पांच एएसपी, 13 सीओ के साथ 47सौ पुलिस और पीएसी का त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया। शुक्रवार को दो बजे से भीड़ बढ़नी शुरू हुई पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। शाम पांच बजे तक स्थिति नियंत्रण में लेकर हालात सामान्य कर दिए गए।

Share:

  • निसार सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से भेजी धरती की सतह की पहली तस्वीर, आपदा से निपटने में कैसे मददगार

    Sat Sep 27 , 2025
    नई दिल्‍ली। नासा और इसरो (NASA and ISRO) के संयुक्त सैटेलाइट (Joint Satellite) मिशन निसार ने धरती की सतह की पहली तस्वीरें भेजी हैं। इस तस्वीर में दिख रहा है कि निसार के राडार ने धरती की अलग-अलग सतहों को पहचाना है। नासा ने यह तस्वीरें जारी की हैं। इसके साथ ही कहा है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved