img-fluid

UP : पति को पत्नी से खाना मांगना पड़ा महंगा, जानें…

December 08, 2025

बांदा. उत्तर प्रदेश (UP) के बांदा में एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महज खाना (food) मांगने पर पत्नी (wife) ने अपने पति (Husband) को ऐसी सजा दे दी, जिसको वो कभी भूल नही पायेगा. दरअसल, पत्नी ने खाना मांगते ही सीधे धारदार चाकू से उसपर जानलेवा हमला कर दिया. उसने पति के गले मे चाकू घोंप दिया, जिससे पति बुरी तरह घायल हो गया. हैरानी की बात यह है कि महिला खून से लथपथ हालत में अपने पति को घर मे छोड़कर बच्चों संग अपने मायके चली गयी.


  • सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी पर गंभीर धाराओ में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पति शराब पीकर आये दिन पत्नी से लड़ता झगड़ता रहता था.

    मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है. जहां घुरी गांव का रहने वाला 28 साल का बलराम मजदूरी करके परिवार चलाता था. परिजनों ने बताया कि देर शाम घर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी से घरेलू बात के चलते कहासुनी होने लगी, उसने पत्नी से खाना मांगा, जिस पर पत्नी भड़क गई और उसने गुस्से में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. वो गंभीर रूप से घायल हो गया.

    इसके बाद उसने अपने मायके वालों को बुलाया और पति को खून से लथपथ हालत में छोड़कर बच्चो संग मायके चली गयी. पीड़ित पति के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया. जिला अस्पताल के डॉक्टर अभिनव का कहना है कि गले मे घाव का निशान गहरा था, इसलिए रेफर किया गया है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया है.

    थाना बिसंडा के घुरी गांव में पति पत्नी के बीच आपसी कहासुनी के बाद पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है, जिस पर सूचना मिलते ही पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

    Share:

  • हैदराबाद में डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर होगी सड़क, राज्य सरकार ने लिया फैसला, जाने क्‍या है मामला

    Mon Dec 8 , 2025
    नई दिल्‍ली । तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (Chief Minister Revanth Reddy) ने राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में कुछ बदलाव करने का फैसला लिया है। इसमें उन्होंने शहर में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (American Consulate) के पास से गुजरने वाली रोड का नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू (Donald Trump Avenue) रखने का ऐलान किया है। इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved