नई दिल्ली। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Minister Sanjay Nishad) एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। मंत्री की कार उनके एस्कॉर्ट से टकरा गई। हादसे (Accidents) में उनके पैर के घुटने में चोटें आईं। जबकि उनके काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मंत्री संजय निषाद को प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ के डीएम और एसपी (SP) भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
यहां जिलाधिकारी संजीव रंजन, चिकित्सकों की टीम के साथ पहले से डटे थे। यहां पहुंचते ही डॉ. मनोज खत्री और उनकी टीम ने कैबिनेट मंत्री का इलाज किया। मंत्री के घायल होने की सूचना पर उनकी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved