आगरा (Agara)। आगरा में एक अजीबो गरीब मामला (strange case) सामने आया है, जहां एक सास को बहू पसंद आ गई। यहां तक कि जबरन समलैंगिक संबंध (gay relationship) बनाने लगी। विरोध करने पर हाथों पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। अर्धनग्न हालत में सबके सामने रहने को मजबूर किया। इसके बाद पूरा परिवार उत्पीड़न करने लगा। इस तरह के गंभीर आरोप लगाकर महिला ने सास, ननद, पति और अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सात नवंबर, 2023 को पुत्र पैदा हुआ। पति ने बच्चा अपना न होने की बात कहकर मांग से सिंदूर पोंछ दिया। सात दिसंबर को पिता उसे ससुराल से लेने गए। उनके सामने मारपीट की। इसके बाद वह मायके आ गई। प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, सास, ननद, चाचा, दो ममेरे भाइयों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved