img-fluid

UP पुलिस का कमाल, AI की मदद से की एक्सप्रेस-वे पर कंबल में लिपटी मिली खून से सनी लाश की पहचान

February 08, 2026

आगरा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जहां पढ़ाई-लिखाई से लेकर तकनीक की दुनिया में झंडे गाड़ रहा है तो दूसरी तरफ अब ये पुलिस के काम भी आ रहा है। आगरा पुलिस ने AI की मदद से उस महिला की शिनाख्त कर ली जिसके शव का चेहरा चोट लगने की वजह से पहचान में नहीं आ रहा था। बता दें कि यूपी के आगरा में एक महिला का शव मिला, जिसके सिर से खून निकल रहा था और चेहरे पर घाव के निशान थे। इस महिला के हाथ पर सनी लिखा था।

जान लें कि इसका शव जब पुलिस ने बरामद किया तो उस वक्त लाश, कंबल से लपेटी हुई थी। इसके बाद आसपास और पड़ोस के जिलों में महिला की शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। तब इस महिला की शिनाख्त के लिए आगरा पुलिस ने एक टेक्निकल सहारा लिया।


  • इस महिला का AI से चेहरा बनवाकर सोशल मीडिया पर मौजूद फोटोज से मिलाया गया तो यह चेहरा दिल्ली की एक लड़की से मैच कर गया। AI की मदद से बना चेहरा फेसबुक पर दिल्ली की एक प्रोफाइल सोनाली से मेल खाता हुआ मिला।

    आगरा पुलिस ने ऐसा पहली बार किया है जब किसी का चेहरा पहचानने के लिए AI की मदद ली गई है। और पुलिस को इसमें सफलता भी मिल गई। आगरा पुलिस इसकी तस्दीक के लिए दिल्ली रवाना हो गई है। अगर पुलिस को सफलता मिल गई तो यह उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए हाईटेक पुलिसिंग की एक बड़ी मिसाल बनेगी।

    इस महिला का शव आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को मिला। यमुना एक्सपेक्स वेपर खंडोली टोल प्लाजा से आगे जब महिला का शव मिला तो उसकी लाश खून से लथपथ थी। उसके चेहरे और गले पर गहरी चोट के निशान थे। वहीं, उसका सिर भी फूटा था।

    Share:

  • PM मोदी से मिले मलेशिया के टॉप उद्योगपति, भारत में अरबों डॉलर के निवेश का दिया बड़ा संकेत

    Sun Feb 8 , 2026
    नई दिल्ली। भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और निवेश के अनुकूल माहौल ने एक बार फिर वैश्विक उद्योग जगत का ध्यान खींचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रविवार को मलेशिया के टॉप उद्योगपतियों की मुलाकात ने भारत-मलेशिया आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई देने के संकेत दिए हैं। इस उच्चस्तरीय बातचीत में भारत में बड़े […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved