img-fluid

अमित शाह के रोड शो के दौरान हंगामा, बवाल के बाद DCP समेत चार अधिकारी निलंबित

April 04, 2026

कोलकाता। कोलकाता (Kolkata) के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र (Bhabanipur Assembly Constituency) में गत गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी (BJP Candidate Suvendu Adhikari) के नामांकन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के रोड शो के दौरान हंगामा मामले में चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए पुलिस उपायुक्त समेत चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैैं। रविवार सुबह 11 बजे तक इन अधिकारियों को चुनाव आयोग के कार्यालय में रिपोर्ट देनी होगी। जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उनमें साउथ डिवीजन के पुलिस उपायुक्त (दो) सिद्धार्थ दत्त, अलीपुर थाने के प्रभारी प्रियंकर चक्रवर्ती, अतिरिक्त थाना प्रभारी चंडीचरण बंद्योपाध्याय व पुलिस सार्जेंट सौरभ चट्टोपाध्याय शामिल हैं।


  • अमित शाह के रोड शो के दौराना हंगामा
    ये अधिकारी भवानीपुर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बता दें कि मुख्यमंत्री व ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के नामांकन से पहले हाजरा मोड़ से रोड शो आयोजित किया गया था, जिसमें गृह मंत्री भी मौजूद थे।

    अमित शाह का जुलूस जैसे ही कालीघाट में ममता के घर के सामने से गुजरा, माहौल तनावपूर्ण हो गया। तृणमूल समर्थकों ने शाह के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद भाजपा समर्थकों के साथ तीखी नोंक- झोंक हुई, जो हाथापाई में बदल गई। इसके अलावा इस घटना में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 35 से 40 लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस भेजे हैं। इस घटना को लेकर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

    Share:

  • मिडिल ईस्ट जंग का असर! गैस के लिए लंबी कतारें, मजदूरों ने शुरू किया पलायन

    Sat Apr 4 , 2026
    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध (War in the Middle East) का सीधा असर अब देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) की गलियों और रसोई तक पहुंच गया है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) के पास और शहर के कई इलाकों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved