img-fluid

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम खारिज करने की मांग को लेकर कोठी पर युवतियों का हंगामा

March 29, 2022

उज्जैन। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020-21 के परिणामों को खारिज करने की मांग को लेकर आज सुबह कोठी पर बड़ी संख्या में युवतियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि इस परीक्षा में कई गड़बडिय़ाँ हुई है। उन्होंने नए सिरे से परिणाम जारी करने की मांग रखी। कोठी पर प्रदर्शन कर रही युवतियों ने बताया कि पिछली बार हुई पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में कई त्रुटियाँ परिणाम के बाद सामने आई है। इसमें लड़कियों का निर्धारित 33 प्रतिशत कोटे की नजर अंदाजी की गई है। दो बार परीक्षा परिणाम घोषित किए गए जिसमें कई विद्यार्थी पहली बार चयनित हुए और दूसरी बार उन्हें अचयनित कर दिया गया।


परीक्षा में 8 से 10 प्रश्नों के उत्तर गलत दिए गए। कुछ विकल्पों के प्रश्न भी मौजूद नहीं थे। एक्स आर्मी मेन को 10 प्रतिशत आरक्षित कोटे के अनुसार भी चयनित नहीं किया गया। प्रदर्शन के बाद युवतियों ने जिला अधिकारी के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। काफी देर तक यहाँ प्रदर्शन और हंगामा होता रहा।

Share:

  • अप्रैल के पहले सप्ताह में आएगी स्वच्छता सर्वे 2022 की टीम

    Tue Mar 29 , 2022
    निगमायुक्त ने कहा मार्केट की सफाई और पब्लिक टॉयलेट्स पर ज्यादा ध्यान उज्जैन। केंद्र सरकार की स्वच्छता सर्वे की टीम अप्रैल महीने के प्रथम सप्ताह में आने की संभावना है। इसके लिए नगर निगम विशेष तैयारियाँ कर रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार की स्वच्छता सर्वे टीम उज्जैन शहर का निरीक्षण करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved