
उज्जैन। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020-21 के परिणामों को खारिज करने की मांग को लेकर आज सुबह कोठी पर बड़ी संख्या में युवतियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि इस परीक्षा में कई गड़बडिय़ाँ हुई है। उन्होंने नए सिरे से परिणाम जारी करने की मांग रखी। कोठी पर प्रदर्शन कर रही युवतियों ने बताया कि पिछली बार हुई पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में कई त्रुटियाँ परिणाम के बाद सामने आई है। इसमें लड़कियों का निर्धारित 33 प्रतिशत कोटे की नजर अंदाजी की गई है। दो बार परीक्षा परिणाम घोषित किए गए जिसमें कई विद्यार्थी पहली बार चयनित हुए और दूसरी बार उन्हें अचयनित कर दिया गया।
परीक्षा में 8 से 10 प्रश्नों के उत्तर गलत दिए गए। कुछ विकल्पों के प्रश्न भी मौजूद नहीं थे। एक्स आर्मी मेन को 10 प्रतिशत आरक्षित कोटे के अनुसार भी चयनित नहीं किया गया। प्रदर्शन के बाद युवतियों ने जिला अधिकारी के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। काफी देर तक यहाँ प्रदर्शन और हंगामा होता रहा।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved