उज्जैन। उप्र के भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक के आगर जिले के तनोडिय़ा से गिरफ्तार होने की सूचना है। विधायक को देर रात गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए आगर लेकर आ रही है। संभवत: यहां से उन्हें उप्र पुलिस को सौंप दिया जाएगा। मिश्रा पर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। कल विधायक का वीडियो आया था सामने विधायक ने वीडियो जारी कर अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा है कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है और पुलिस कभी भी उनका एनकाउंटर कर सकती है। मिश्रा निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे, बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। इस वीडियो जारी होते ही भदोही पुलिस ने इसका खंडन किया। एसपी रामबदन सिंह ने भी वीडियो जारी करके कहा कि विधायक विजय मिश्र ने असत्य तथ्यों को आधार बनाकर अपने आपराधिक कृत्यों से ध्यान भटकाने के लिए वीडियो बनाया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved