View this post on Instagram
उर्फी से पूछा गया कि ऐसा कहा जाता है कि वह फोटोग्राफर्स को पैसे देती हैं फोटोज पोस्ट करने के लिए तो उन्होंने कहा, ‘लोग हमेशा सवाल करते हैं। मैं मर भी जाऊं तब भी वे लोग मेरे ऊपर सवाल खड़े करेंगे। मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है।


उर्फी जावेद (urfi javed) का हर लुक ध्यान खींचने में कामयाब रहता है। कुछ समय पहले साड़ी पहन उर्फी जावेद ने पैपराजी को पोज दिए लेकिन उनका कटआउट ब्लैउज सुर्खियों में छा गया। यहां तक कि अपने बोल्ड आउटफिट्स (bold outfits) को लेकर उर्फी जावेद काफी सुर्खियों में रहती हैं। कई बार तो वह अपने आउटफिट्स को लेकर ट्रोल होती हैं, लेकिन इससे उर्फी को फर्क नहीं पड़ता और वह फिर कुछ नया और बोल्ड आउटफिट पहनकर चर्चा में आ जाती हैं। अब हाल ही में उर्फी ने बताया कि कैसे उन्हें अपने इन आउटफिट्स को लेकर परिवार और रिश्तेदारों के नेगेटिव कमेंट्स सुनने को मिलते थे, हालांकि कल तक उन्हें बुरा बोलने वालों में आज कुछ उनके साथ फोटोज क्लिक करवाते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि कैसे इसके जरिए वह अच्छी कमाई कर लेती हैं। उर्फी का कहना है कि ट्रोल करने वालों और नेगेटिव कमेंट करने वालों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता और वह आगे भी यही करती रहेंगी जो उन्हें पसंद है।








