img-fluid

भारत के मिसाइल परीक्षण से पहले सक्रिय हुए अमेरिका और चीन के जासूसी शिप

October 13, 2025

नई दिल्ली: भारत (India) ने बंगाल की खाड़ी में NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी कर दिया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि देश जल्द ही लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) का परीक्षण कर सकता है. इस बीच अमेरिका (America) और चीन दोनों (China) के जासूसी जहाज (Spy Ship) हिंद महासागर क्षेत्र (Indian Ocean region) में गश्त करते दिखाई दिए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, भारत की मिसाइल टेस्ट चेतावनी के बाद दोनों देशों ने अपने निगरानी जहाज हिंद महासागर की ओर भेज दिए हैं. हालांकि, चीन और अमेरिका इन्हें समुद्री अनुसंधान पोत बताते हैं, लेकिन असल में इनका इस्तेमाल दूसरे देशों की सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जाता है.


  • चीन का जासूसी जहाज युआन वांग 5 हाल ही में मलेशिया के पोर्ट क्लैंग से रवाना होकर हिंद महासागर में पहुंच गया है. यह जहाज चीन के मिसाइल और उपग्रह ट्रैकिंग सिस्टम का अहम हिस्सा है और रॉकेट, उपग्रह व बैलिस्टिक मिसाइलों को ट्रैक करने में सक्षम है. इसे 2007 में चीनी नौसेना में शामिल किया गया था और यह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में काम करता है.

    वहीं, अमेरिकी जासूसी और सर्वेक्षण जहाज ओशन टाइटन भारत के पश्चिमी तट के पास गश्त कर रहा है. यह 1989 में बना एक 68 मीटर लंबा और 13 मीटर चौड़ा अनुसंधान पोत है, जिसमें अत्याधुनिक डीजल-इलेक्ट्रिक इंजन और सर्वेक्षण उपकरण लगे हैं. माना जा रहा है कि अमेरिका इसका उपयोग समुद्री निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के लिए कर रहा है.

    भारत द्वारा जारी NOTAM के मुताबिक, 3550 किलोमीटर के दायरे को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है. इससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि भारत 15 से 17 अक्टूबर के बीच अपनी नई लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर सकता है. यह मिसाइल परीक्षण भारत की रणनीतिक क्षमता और आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

    Share:

  • "भारत में मुस्लिमों को हाशिए पर, तालिबान से दोस्‍ती" महबूबा बोलीं- ‘उम्मीद है कि बुलडोजर बाबा सुन रहे होंगे’

    Mon Oct 13 , 2025
    नई दिल्‍ली । पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने केंद्र की भाजपा-नीत सरकार (BJP government) पर रविवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत के मुसलमानों (Muslims) को निशाना बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर तालिबान-शासित अफगानिस्तान (Afghanistan) को अपनाया जा रहा है। यह पार्टी के आंतरिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved