img-fluid

US ने गूगल के पूर्व इंजीनियनर से जुड़ी 5 चाइनीज कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध.. भड़का चीन?

October 21, 2026

वाशिंगटन। चीन (China) ने मंगलवार को ट्रंप प्रशासन की ओर से पांच चीनी कंपनियों (Five Chinese companies) पर लगाए गए प्रतिबंधों का कड़ा विरोध किया। ये कंपनियां गूगल (Google) के एक पूर्व इंजीनियर से जुड़ी हैं। उस इंजीनियर पर बौद्धिक संपदा (Intellectual Property) की चोरी करने का आरोप है।

चीन ने क्या प्रतिक्रिया दी?
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस कदम से चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। मंत्रालय ने कहा, इस कार्रवाई की प्रकृति बेहद गंभीर है। चीन की कंपनियां इसका विरोध करती हैं। मंत्रालय ने अमेरिका से अपनी गलत कार्रवाई सुधारने की भी अपील की। उसने कहा कि बीजिंग जरूरी कदम उठाएगा। हालांकि, मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि चीन कौन-से कदम उठाएगा।


  • अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
    अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पांच चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए थे। ये कंपनियां लिनवेई डिंग से जुड़ी हैं। डिंग ने शंघाई झिसुआन टेक्नोलॉजी की स्थापना की थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, डिंग ने गूगल में अपने अनुभव का प्रचार किया था। उसने दावा किया था कि उसकी कंपनी अमेरिकी तकनीकी दिग्गज गूगल की सुपर इंटेलिजेंस से जुड़ी बुनियादी तकनीक को दोबारा तैयार कर सकती है।

    मंत्रालय के मुताबिक, झिसुआन के साथ स्टार्टअप को शुरुआती पूंजी देने वाले कार्यक्रम मिरेकलप्लस पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। मिरेकलप्लस ने झिसुआन में हिस्सेदारी के बदले शुरुआती निवेश किया था। प्रतिबंधों के दायरे में आईं तीन अन्य चीनी कंपनियां भी मिरेकलप्लस से जुड़ी हैं।

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, झिसुआन ने पांच जनवरी 2023 या उसके बाद अमेरिकी नागरिकों के व्यापारिक रहस्यों की बड़े पैमाने पर चोरी में जानबूझकर हिस्सा लिया या इस गतिविधि से लाभ उठाया।

    डिंग पर क्या आरोप लगा था?
    डिंग पर 2024 में गूगल से एआई से जुड़े व्यापारिक रहस्य चुराने का आरोप लगाया गया था। आरोप था कि वह गुप्त रूप से चीन में स्थित दो कंपनियों के लिए भी काम कर रहा था। जनवरी में सैन फ्रांसिस्को की एक संघीय जूरी ने उसे आर्थिक जासूसी और व्यापारिक रहस्यों की चोरी के कई मामलों में दोषी ठहराया था।

    बाद में एक जज ने आर्थिक जासूसी से जुड़े आरोप खारिज कर दिए। इसके बाद डिंग को 12 महीने जेल की सजा सुनाई गई। अमेरिकी न्याय विभाग आर्थिक जासूसी के आरोपों को खारिज किए जाने के फैसले के खिलाफ अपील कर रहा है।

    चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि देश में एआई का विकास बुनियादी शोध में लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों, लगातार नवाचार में निवेश और स्वतंत्र वैज्ञानिक एवं तकनीकी नवाचार के साथ खुले सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता का नतीजा है।मंत्रालय ने कहा कि चीन की उपलब्धियों का व्यापारिक रहस्यों की कथित चोरी से कोई संबंध नहीं है।

     

    विश्व बैंक रिपोर्ट: एआई से नौकरियां नहीं गईं, पर कॅरिअर की पहली सीढ़ी खिसकी; कितनी कंपनियों ने घटाई भर्ती?

    Share:

  • 21 अक्टूबर को खत्म हुआ तुलसी का सफर, वीरानी परिवार ने दुश्मनों से लिया बदला, फिनाले में लौट आईं पहले सीजन की यादें

    Wed Oct 21 , 2026
    नई दिल्ली। टीवी के चर्चित धारावाहिक (popular TV serial) क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi)के दूसरे सीजन का सफर 21 अक्टूबर 2026 को खत्म हो गया। एकता कपूर के इस लोकप्रिय शो(Popular show) के आखिरी एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। इसके साथ ही कहानी को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved