img-fluid

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को बताया करीबी मित्र, बोले-मुझे भारत से प्यार…

May 25, 2026

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने  भारत (India) में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर (Ambassador Sergio Gor) को अचानक फोन किया। तब गोर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में थे। इस दौरान ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री (PM)  नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की खुलकर तारीफ की।

ट्रंप ने कहा, मुझे भारत से प्यार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे करीबी दोस्त (close friend) हैं। यह अप्रत्याशित बातचीत एक बड़े कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें कई राजनयिक, वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी नेता और भारतीय व अमेरिकी समुदाय के लोग शामिल थे। यह समारोह अमेरिकी दूतावास में आयोजित किया गया था।


  • इस समारोह में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल हुए। रुबियो ने भी भारत और अमेरिका के बढ़ते संबंधों का जोरदार समर्थन किया। अपने संबोधन में रुबियो ने कहा, भारत उन देशों में से एक है, जिनके साथ हमारी बहुत अहम रणनीतिक साझेदारी है। हमारे कई साझा मूल्य और समान हित हैं।

    भारत हिंद-प्रशांत रणनीति का अहम हिस्सा: रुबियो
    रुबियो ने आगे कहा कि अमेरिका, भारत को अपनी व्यापक हिंद-प्रशांत रणनीति का अहम हिस्सा मानता है और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए वाशिंगटन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    इससे पहले भी रुबियो ने भारत-अमेरिका साझेदारी को अमेरिका की हिंद-प्रशांत रणनीति की ‘बुनियाद’ बताया था। उन्होंने आने वाले महीनों में दोनों देशों के बीच कई बड़े एलानों के संकेत भी दिए। रुबियो ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा सहयोग, रणनीतिक तकनीक और क्वाड ढांचे को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

    Share:

  • बकरीद से पहले योगी सरकार सख्त, खुले में कुर्बानी और सड़क पर नमाज पर रोक के निर्देश

    Mon May 25 , 2026
    लखनऊ । उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था (Law and order) को लेकर कड़े तेवर दिखाए हैं. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सड़क जाम कर नमाज पढ़ने की अनुमति बिल्कुल नहीं होगी. सभी धार्मिक आयोजन केवल उनके परंपरागत और निर्धारित स्थलों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved