img-fluid

ताजमहल का दीदार किया अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी और दामाद माइकल बुलोस ने

May 30, 2026


आगरा । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी और दामाद माइकल बुलोस (US President Donald Trump’s daughter Tiffany and son-in-law Michael Boulos) ने ताजमहल का दीदार किया (Visited Taj Mahal) । दंपति निजी दौरे पर भारत आया है।


  • टिफनी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, हालांकि आम लोगों के लिए इसे बंद नहीं किया गया। शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे टिफनी-बुलोस ने दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया था। दौरे के बाद की तस्वीरें एक्स अकाउंट पर साझा करते हुए टिफनी ने लिखा, अक्षरधाम का दौरा अभूतपूर्व था। उनके साथ माइकल बुलोस और उनके मित्र भी इस यात्रा में शामिल रहे। स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर ने भी इस यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें टिफनी ट्रंप, माइकल बुलोस और उनके साथ आए मेहमानों की मेजबानी कर सम्मान मिला। मंदिर प्रशासन ने इसे “संस्कृति और विरासत की खोज का सुंदर दिन” बताया।

    भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी सोशल मीडिया पर उनका स्वागत करते हुए “वेलकम टू इंडिया” लिखा। टिफनी ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति की चार संतानों में से एक हैं, जबकि माइकल बुलोस एक अमेरिकी-लेबनानी व्यवसायी हैं। दोनों का विवाह 12 नवंबर 2022 को हुआ था। निजी दौरे पर आईं टिफनी का आगरा के बाद राजस्थान के जैसलमेर जाने की योजना है। जो अपनी ऐतिहासिक धरोहर, धोरों और भव्य किलों के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय है।

    क्वाड सम्मेलन के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने आए मार्को रूबियो भी अपनी पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ताजमहल की ऐतिहासिक वास्तुकला और सांस्कृतिक महत्व का जिक्र किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ताजमहल की प्राचीन वास्तुकला भारतीय सभ्यता और विरासत का सुंदर प्रमाण है। यह स्मारक भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक माना जाता है और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। हाल के वर्षों में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने भारत यात्रा के दौरान इस स्मारक का दौरा किया है, जो इसे दुनिया के सबसे प्रसिद्ध विरासत स्थलों में से एक के रूप में इसकी पहचान को और मजबूत करता है।

    Share:

  • गोवा के राज्य स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Sat May 30 , 2026
    नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (President Draupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi) गोवा के राज्य स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी (Greet the people of Goa on Statehood Day) । दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर विशेष संदेश जारी कर गोवा की सांस्कृतिक विरासत, प्रगति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved