
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस(US Vice President Kamala Harris) के बीच गुरुवार को फोन पर बात हुई। बताया जाता है कि वैक्सीन (Vaccine) को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि ये फोन कॉल कमला हैरिस(Kamala Harris) की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi) को किया गया था। दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिकी साझेदारी (Indo-US partnership) को लेकर चर्चा हुई।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं ग्लोबल वैक्सीन शेयरिंग के लिए अमेरिकी रणनीति के हिस्से के रूप में भारत को वैक्सीन आपूर्ति के आश्वासन की गहराई से सराहना करता हूं। हमने भारत-अमेरिका वैक्सीन सहयोग को और मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved