img-fluid

USA ने यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख का किया स्वागत

December 17, 2022

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of america) ने शुक्रवार को एक बार फिर यूक्रेन विवाद (Ukraine dispute) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के रुख का स्वागत किया है,जो सभी प्रकार की हिंसा को समाप्त करने और कूटनीति के मार्ग पर चलने का आह्वान करता है। अमेरिकी विदेश विभाग (US State Department) के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “हम पीएम मोदी को उनके शब्दों के रूप में ही लेते हैं और उनकी टिप्पणियों का स्वागत करते हैं। रूस के साथ जुड़ाव पर दूसरे देश अपना फैसला खुद लेंगे। हम युद्ध के प्रभावों को कम करने के लिए सहयोगियों के साथ समन्वय जारी रखेंगे।


पटेल ने ये टिप्पणी रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत की स्थिति और युद्ध को समाप्त करने के लिए पीएम मोदी के आह्वान पर एक सवाल के जवाब में की। इससे पहले सितंबर में समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) से कहा था कि “आज का युग युद्ध का नहीं है”। उन्होंने खाद्य, ईंधन सुरक्षा और उर्वरकों की समस्याओं के समाधान के तरीके खोजने की आवश्यकता पर भी बल दिया था।

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को रोकने में भारत की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, “कोई भी देश जो शांति में शामिल होने में रुचि रखता है और इस (रूस-यूक्रेन) युद्ध को समाप्त करने में रुचि रखता है, उसे यूक्रेनी भागीदारों के साथ घनिष्ठ साझेदारी में ऐसा ही करना चाहिए।”

पीएम मोदी की शुक्रवार को व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के कुछ घंटों बाद ही अमेरिकी विदेश विभाग की ये टिप्पणी विशेष रूप से आई है।

Share:

  • IPL 2023 Auction: गेंद से जादू दिखाने वाले ये 5 दिग्गज बनेंगे आकर्षण का केन्द्र

    Sat Dec 17 , 2022
    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की नीलामी (Indian Premier League (IPL) 2023 Auction) का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, टीमें खिलाड़ियों (players) के हालिया फॉर्म और उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अपनी टीम में जरूरत के मुताबिक लेने के लिए गहन ‘विश्लेषण’ मे जुटी हुयी हैं। कोच्चि (Kochi) में 23 दिसंबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved