img-fluid

कासगंज में 724 करोड़ रुपए की 60 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

May 20, 2025


कासगंज । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने कासगंज में (In Kasganj) 724 करोड़ रुपए की 60 विकास परियोजनाओं (60 Development Projects worth Rs. 724 crore) का लोकार्पण और शिलान्यास किया (Inaugurated and laid the Foundation Stone) । उन्होंने मंगलवार को 25.63 हेक्टेयर में फैली नवनिर्मित अत्याधुनिक पुलिस लाइंस का उद्घाटन भी किया । इसे बनाने में योगी सरकार ने 191 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।


इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार कासगंज के पौराणिक और आध्यात्मिक विकास के साथ ही बुनियादी सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 2008 में बना कासगंज जिला विकास के लिए तरस रहा था। 2017 से पहले की सरकारों के एजेंडे में विकास कभी नहीं रहा, अराजकता और भ्रष्टाचार ही उनकी पहचान थी। आज कासगंज विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है। कासगंज में नवनिर्मित पुलिस लाइंस उत्तर प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। 191 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह पुलिस लाइंस 1,000 पुलिस कर्मियों के लिए बैरक, अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधाएं, ऑडिटोरियम और अन्य आधुनिक सुविधाओं से युक्त है।

उन्होंने कहा कि पहले पुलिसकर्मी टूटी-फूटी बैरकों में रहने को मजबूर थे, लेकिन अब हाई-राइज इमारतों में शानदार आवासीय सुविधाएं दी जा रही हैं। यह पुलिस लाइंस देश के लिए एक मॉडल है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की तारीफ करते हुए कहा कि यह पुलिस को सशक्त बनाने और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आज यूपी पुलिस माफियाओं के लिए काल बन चुकी है। कोई माफिया समानांतर सरकार नहीं चला सकता, न ही गरीब की संपत्ति पर कब्जा कर सकता है। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वालों को यमराज का इंतजार करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि जैसे देश की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी ने सेना का आधुनिकीकरण किया, जिसका परिणाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में देखने को मिला, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया। अगर हमारे पास मजबूत सेना और बहादुर जवान न होते, तो देश की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। आज भारतीय सेना दुश्मन के घर में घुसकर उसका खात्मा करने की क्षमता रखती है। वैसे ही देश और राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिए पुलिस का आधुनिकीकरण करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कासगंज की आध्यात्मिक और पौराणिक महत्ता की चर्चा करते हुए कहा कि यह भगवान विष्णु के वराह अवतार और महर्षि कपिल की तपोभूमि है। सीएम योगी ने कहा कि सोरों का महत्व संभल के समान है। संभल भगवान विष्णु के दसवें अवतार की भूमि है, तो सोरों तीसरे अवतार की। यह हमारा सौभाग्य है कि डबल इंजन सरकार ने इस आध्यात्मिक महत्व को समझा और विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया, जैसे अयोध्या, मथुरा और वृंदावन का विकास हो रहा है, वैसे ही सोरों का भी विकास होगा। प्रयागराज महाकुंभ ने दिखाया कि आस्था को आर्थिक विकास से जोड़ा जा सकता है। सोरों भी ऐसा ही उदाहरण बनेगा।

सीएम ने कासगंज में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय की आधारशिला रखी, जो प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक शिक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में इस प्रकार के विद्यालय को जिला स्तर पर, फिर तहसील, ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। गरीब का बच्चा भी आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में योगदान देगा। स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, नगरीय विकास और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी 724 करोड़ की परियोजनाओं से कासगंज में समग्र विकास को गति मिलेगी।

Share:

  • महाराष्ट्र सरकार अपने ही सपुत का सम्मान करने में विफल रही - कांग्रेस नेता नाना पटोले

    Tue May 20 , 2025
    नई दिल्ली । कांग्रेस नेता नाना पटोले (Congress leader Nana Patole) ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) अपने ही सपुत का सम्मान करने में विफल रही (Failed to respect its own Son) । महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved