img-fluid

यूपी : सॉरी मम्मी, सॉरी पापा… गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड…

February 04, 2026

गाजियाबाद. गाजियाबाद (Ghaziabad) में तीन सगी बहनों (Three sisters) ने एक साथ 9वीं मंजिल (9th floor) से कूदकर सुसाइड कर लिया. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें तीनों बहनों ने लिखा है सॉरी मम्मी, सॉरी पापा… (Sorry Mom, sorry Dad) वहीं इसी बीच लड़कियों के पिता ने चौंकाने वाला दावा किया है.


  • पिता के मुताबिक लड़कियां ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी थीं. जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी. मंगलवार को गेम का आखिरी टास्क था. ऐसे में लड़कियां आखिरी टास्क पूरा करने के बाद 9वें फ्लोर से कूद गईं. पिता के मुताबिक पुलिस बच्चों के फोन जांच के लिए ले गई है. गेम में कुल 50 टास्क थे. कूदने के लिए बच्चियों ने दो स्टेप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया.

    बीच वाली बच्ची गेम की लीडर थी, वही कमांड तय करती थी. तीनों हर काम साथ करती थीं. आशंका है कि ये भी टास्क के तहत किया जाता था. हालांकि तीनो बहनें ऐसा गेम खेलती हैं, इसका पता किसी को नहीं होने दिया.

    बच्चियों के पिता ने दो शादी की है. दोनों सगी बहन हैं. पहली से कोई बच्चा नहीं हो रहा था तो उसी छोटी बहन(साली) के साथ दूसरी शादी कर ली. जो दूसरी शादी हुई उससे तीन बच्चे हुए. इसी दौरान पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए. जो तीन बहनों ने खुदकुशी की है, उनमें दो बहनें दूसरी पत्नी की जबकि एक पहली की बेटी है. दोनों पत्नियां और बच्चे सब साथ रहते हैं. जानकारी के मुताबिक पिछले दो वर्ष से तीनों बच्चियां स्कूल नहीं जाती थीं.

    12, 14 और 16 साल की हैं तीनों लड़कियां
    मृतक लड़कियों ने नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल, पाखी 12 साल है. तीनों 2:30 बजे रात 9वें फ्लोर की बिल्डिंग से कूदी थीं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मामला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी का है.

    वहीं पुलिस ने बताया कि रात्रि करीब 2.15 बजे पीआरवी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना टीलामोड़ स्थित भारत सिटी में टावर बी-1 फ्लैट नं0 907 की नवीं मंजिल से तीन लड़कियां कूद गईं हैं. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस दौरान जांच की गई तो तीन बच्चियां जमीन पर गिरी मिलीं.

    जिनको एम्बुलेंस द्वारा 50 शैय्या अस्पताल लोनी भेजा गया. जहां पर डॉक्टरों द्वारा तीनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया गया. मामले में पुलिस अन्य वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

    Share:

  • मुम्बई एयरपोर्ट पर आपस में टकराए एअर इंडिया और इंडिगो फ्लाइट्स के पंख.... बड़ा विमान हादसा टला

    Wed Feb 4 , 2026
    मुंबई। मंगलवार शाम को मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji International Airport, Mumbai) पर एक असामान्य घटना घटी, जब एअर इंडिया (Air India.) और इंडिगो (IndiGo) के विमानों के पंख आपस में टकरा गए। इस टक्कर (Air India IndiGo Planes collision) के बाद हड़कंप मच गया और विमान में सवार यात्रियों की धड़कनें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved