img-fluid

Uttarakhand: अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, सात लोगों की मौत, कई घायल

December 30, 2025

अल्मोड़ा. उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा (Almora) जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस (bus) खाई (gorge) में गिरने की खबर है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 12 यात्री सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को निकालने और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का काम जारी है। फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Share:

  • बांग्लादेश को लेकर सद्गुरु बोले-राष्ट्र सिर्फ 'चिकन' बनकर नहीं चल सकता

    Tue Dec 30 , 2025
    नई दिल्‍ली। बांग्लादेश (Bangladesh) में जारी हिंसा के बीच लगातार भारत के खिलाफ आवाज उठ रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा भारत के चिकन नेक को काटने की है। इसी मुद्दे पर एक सवाल का जवाब देते हुए सद्गुरू (Sadhguru) ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम इस चिकन नेक (Chicken neck) को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved