img-fluid

Uttarakhand: मॉनसून ने फिर ली करवट, आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

September 13, 2025

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में मॉनसून (Monsoon.) ने एक बार फिर करवट ली है और मौसम विभाग ने आज के लिए कई जिलों (Many Districts) में भारी बारिश की चेतावनी (Heavy Rain warning) जारी की है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक, बारिश (Rain) का सिलसिला लोगों को राहत और चुनौतियां दोनों दे रहा है। आज कुछ जिलों में ऑरेंज तो कुछ में येलो अलर्ट जारी किया है। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा।


  • इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
    मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली चमकने की भी आशंका है। टिहरी में तो भारी बारिश के चलते स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

    इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
    रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। खासकर पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, इसलिए नदियों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली गिरने की संभावना भी है।

    अभी नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला
    उत्तराखंड में मॉनसून इस साल खासा सक्रिय रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून का असर 18 सितंबर तक बना रहेगा और इस दौरान कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। सामान्य तौर पर मॉनसून सितंबर के आखिरी हफ्ते तक विदा हो जाता है, लेकिन इस बार जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के कारण बारिश सामान्य से ज्यादा हो रही है। देहरादून में पिछले कुछ दिनों से धूप और बारिश का खेल चल रहा है, लेकिन शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश ने एक बार फिर मौसम को नम कर दिया है।

    Share:

  • Bigg Boss 19 : अमाल के साथ लवर कार्ड खेल रहीं तान्या, जानिए पब्लिक की राय ?

    Sat Sep 13 , 2025
    मुंबई। रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में एक नया समीकरण (New Equation) बनता नजर आ रहा है। अमाल मलिक और तान्या मित्तल (Amaal Malik and Tanya Mittal) एक दूसरे के करीब आते जा रहे हैं। तान्या को जहां भावुक पलों में अमाल के आंसू पोछते देखा गया, तो वहीं अमाल मलिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved