img-fluid

उत्तराखंड में गंगा घाटों पर सिर्फ हिंदुओं को मिलेगा प्रवेश… गैर हिंदुओं की एंट्री पर रोक की तैयारी

January 05, 2026

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में सनातन आस्था (Sanatan faith) के प्रमुख केंद्र हरिद्वार और ऋषिकेश (Haridwar and Rishikesh) में गंगा के घाटों (Ganges Ghats) पर भविष्य में केवल हिन्दू धर्मावलंबियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। राज्य सरकार गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की तैयारी कर रही है। मालूम हो तमाम संत इस संबंध में कई बार प्रदेश सरकार से मांग कर चुके हैं।


  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस संबंध में पूर्व से कानून लागू है। अधिकारियों को इस कानून का अध्ययन करने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार चाहती है कि इस कानून को और सख्ती तथा व्यापक रूप से लागू किया जाए।

    सूत्रों के अनुसार, हर की पैड़ी समेत कुछ प्रमुख गंगा घाटों पर प्रवेश को लेकर देश की आजादी से पहले से ही कुछ नियम लागू हैं। वर्ष 1954 के निकाय ऐक्ट के अनुसार, हरिद्वार कुछ क्षेत्रों में गैर हिंदू संपत्ति नहीं खरीद सकते।

    जानकारों के अनुसार, इस प्रतिबंध पर सख्ती से अमल नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कई संतों ने समय समय पर हरिद्वार में प्रतिबंधित क्षेत्र में जमीन खरीदने, गंगा घाटों में गैर हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगाने और उनके शहरी क्षेत्र में रात को ठहरने पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया है।

    Share:

  • Rajasthan: जालोर में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत और 20 घायल

    Mon Jan 5 , 2026
    जालोर. राजस्थान (Rajasthan) के जालोर (Jalore) जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा (horrific road accident) सामने हो गया. जहां सांचौर से जयपुर जा रही एक निजी ट्रेवल्स की लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    Warning: Undefined variable $day_rashi in /home/agniban/public_html/wp-content/themes/agniban-site3/asidebar.php on line 90Warning: Trying to access array offset on null in /home/agniban/public_html/wp-content/themes/agniban-site3/asidebar.php on line 90
    Warning: Trying to access array offset on int in /home/agniban/public_html/wp-content/themes/agniban-site3/asidebar.php on line 106 का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved