मनोरंजन

निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आएंगी वाणी कपूर

निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। अभी फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना पहली बार अभिषेक कपूर के साथ काम करेंगे। वहीं अब फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के नाम की भी घोषणा हो गई है। अभिनेता आयुष्मान खुराना के अपोजिट वाणी कपूर नजर जाएंगी। इसकी जानकारी फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी।
तरण आदर्श ने शुक्रवार को ट्वीट किया-‘अपडेट..निर्देशक अभिषेक कपूर की आगामी फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपोजिट वाणी कपूर होगी। अभी टाइटल तय नहीं हुआ है। नॉर्थ इंडिया की एक प्रेम कहानी होगी जिसमें आयुष्मान एक एथलीट का हिस्सा बनाएंगे। अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।’
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर के अलावा बाकी स्टारकास्ट का नाम अभी सामने नहीं आया है। अभिषेक कपूर की फिल्म में पहली बार वाणी के साथ आयुष्मान की जोड़ी देखने को मिलेगी। निर्देशक अभिषेक कपूर काय पो छे, केदारनाथ जैसी सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वाणी कपूर ने कहा कि यह बहुत ही प्यारी और दिल को छू लेने वाली फिल्म है। मैं हमेशा से अभिषेक कपूर की फिल्मों से प्रेरित होकर उनके साथ काम करना चाहता थी। उनकी फिल्म का हिस्सा बनना एक अद्भुत अवसर की तरह है। आयुष्मान हमारे जनरेशन के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं और मैं रोमांचित हूं कि हम दोनों पहली फिल्म में एक साथ काम करने वाले हैं। वहीं अभिषेक कपूर का कहना है कि बेफिक्रे में वाणी का काम शानदार था। मैं तो बस सेट पर उनके और आयुष्मान के साथ आने का इंतजार कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि दोनों की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाएगी।
हाल में अभिनेत्री वाणी कपूर ने कहा कि आने वाले समय में वह किसी बायोपिक में काम करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के किरदार को पर्दे पर निभाना उनके लिए एक बड़े सम्मान की बात होगी। वाणी कपूर जल्द ही दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वाणी कपूर फिल्म बेलबॉटम में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी। हाल में फिल्म की शूटिंग के लिए स्टारकास्ट यूके रवाना हुए हैं। इसके अलावा वह फिल्म शमशेरा में भी नजर आएंगी।
वाणी कपूर ने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म बेफिक्रे में एक फ्रेंच लड़की का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह फिल्म वॉर में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन थे।
Share:

Next Post

उज्जैन जिले में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

Sat Aug 8 , 2020
उज्जैन। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में आज 875 लोगो की सैम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 9 उज्जैन, नागदा में 1, उन्हेल में 1, घट्यिा में 2, महिदपुर में 1 मरीज मिला है। जिले में 166 मरीज उपचाररत् है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा […]